जनपद में 103 प्रतिष्ठानों का किया औचक निरीक्षण


पौड़ी। जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया के निर्देश पर एलपीजी गैस आपूर्ति व्यवस्था को पारदर्शी बनाने हेतु व्यापक औचक निरीक्षण अभियान चलाया गया। जिला पूर्ति अधिकारी अरुण कुमार वर्मा ने बताया कि बुधवार को 103 प्रतिष्ठानों की जांच की गई, जिनमें गैस गोदाम, पेट्रोल पंप और व्यावसायिक प्रतिष्ठान शामिल रहे।
श्रीनगर क्षेत्र में घरेलू गैस सिलेंडर के अवैध उपयोग पर 4600 रुपये का अर्थदंड लगाया गया। कोटद्वार, दुगड्डा, पाबौ, सतपुली, लक्ष्मणझूला सहित विभिन्न क्षेत्रों में सघन निरीक्षण किया गया। अधिकारियों ने बताया कि उपभोक्ताओं को बेहतर सेवाएं देने और अनियमितताओं पर रोक के लिए अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!