सहसपुर कोतवाली का अर्धवार्षिक निरीक्षण, व्यवस्थाएं मिली संतोषजनक

देहरादून। पुलिस क्षेत्राधिकारी विकासनगर विवेक कुटियाल ने सैरिमोनियल ड्रेस में सजी गार्ड से सलामी लेने के बाद कोतवाली सहसपुर का अर्धवार्षिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान थाना परिसर, बैरक, मैस, मालखाना और हवालात का जायजा लिया गया, जहां साफ-सफाई और रखरखाव संतोषजनक पाया गया।
उन्होंने सरकारी संपत्ति, आर्म्स व एम्युनेशन की जांच करते हुए पुलिस कर्मियों को वेपन हैंडलिंग और शस्त्रों की देखरेख के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए। साथ ही लंबित माल मुकदमाती, लावारिस व कुर्की माल के शीघ्र निस्तारण और नीलामी प्रक्रिया तेज करने को कहा। कार्यालय, कंप्यूटर कक्ष और सीसीटीएनएस सॉफ्टवेयर का भी निरीक्षण किया गया तथा ऑनलाइन शिकायतों व चरित्र सत्यापन रिपोर्ट समयबद्ध भेजने के निर्देश दिए गए। निरीक्षण के दौरान प्रभारी निरीक्षक ’’शंकर सिंह बिष्ट’’ सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
