एग्रीस्टैक व नक्शा प्रोजेक्ट की समीक्षा, कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश


टिहरी। जिलाधिकारी नितिका खंडेलवाल की अध्यक्षता में एग्रीस्टैक योजना और नक्शा प्रोजेक्ट के कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में कृषि निवेशों के संकलन, डिजिटल फसल सर्वे और किसान पंजीकरण की प्रगति पर चर्चा की गई। अधिकारियों ने बताया कि कीर्तिनगर और गजा तहसीलों में कार्य शत प्रतिशत पूरा हो चुका है, जबकि देवप्रयाग तहसील लक्ष्य के करीब है। जिलाधिकारी ने अन्य तहसीलों को भी निर्धारित समय सीमा में कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। बैठक में एडीएम अवधेश कुमार सिंह, मुख्य कृषि अधिकारी विजय देवराड़ी सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!