चमोली में रसोई गैस आपूर्ति पर प्रशासन सख्त, किया औचक निरीक्षण


चमोली। जनपद में रसोई गैस की सुचारु आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए जिलाधिकारी गौरव कुमार के निर्देश पर प्रशासन ने निगरानी बढ़ा दी है। जिला पूर्ति विभाग, तहसील प्रशासन और पुलिस की संयुक्त टीम बाजारों में औचक निरीक्षण कर रही है। जिला पूर्ति अधिकारी अंकित पांडे ने बताया कि घरेलू गैस सिलेंडर के व्यावसायिक उपयोग की शिकायतों पर होटल, रेस्टोरेंट और ढाबों की जांच की जा रही है। अब तक गैरसैंण, पोखरी, ज्योतिर्मठ, कर्णप्रयाग और चमोली सहित विभिन्न क्षेत्रों में 150 से अधिक प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया है तथा नियमों का पालन करने के निर्देश दिए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!