मारपीट मामले में पुलिस ने दो और युवकों को किया गिरफ्तार


चमोली। राजकीय महाविद्यालय गोपेश्वर के पास आपसी वर्चस्व को लेकर हुए विवाद और मारपीट के मामले में पुलिस ने दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवकों में साहिल डुंगरियाल निवासी खम्पियाणा बैंड कर्णप्रयाग और कनिष्क पाल निवासी ग्राम पठियालधार गोपेश्वर शामिल हैं। पुलिस के अनुसार इससे पहले एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। दोनों आरोपियों को विधिक कार्रवाई पूरी कर न्यायालय में पेश किया जा रहा है। पुलिस ने बताया कि मामले में शामिल अन्य युवकों की पहचान कर ली गई है और उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!