अफसर बिटिया व करियर काउंसलिंग कार्यक्रम आयोजित

पौड़ी। विकासखंड खिर्सू के ब्लॉक सभागार में बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना के तहत ‘अफसर बिटिया’ एवं करियर काउंसलिंग कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज खिर्सू की 42 छात्राओं ने प्रतिभाग किया। बालिकाओं के लिए निबंध और पेंटिंग प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं, जिनमें सोनाक्षी रावत, तनिष्का बिष्ट और रागिनी पंवार ने निबंध में क्रमशः प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं पेंटिंग में जीविका, जिया नेगी और प्रियांशी विजेता रहीं। कार्यक्रम में विशेषज्ञों ने छात्राओं को शिक्षा, करियर विकल्पों और आत्मनिर्भरता के लिए प्रेरित किया। इस दौरान विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं शिक्षक मौजूद रहे।
