विधिक सेवाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर की समीक्षा

पौड़ी। राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देश पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण में प्राविधिक स्वयंसेवकों और अधिकार मित्रों की मासिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता सिविल जज (सीनियर डिवीजन) एवं सचिव नाज़िश कलीम ने की। इस दौरान स्वयंसेवकों द्वारा पिछले माह किए गए कार्यों की समीक्षा की गई तथा विधिक सेवा प्राधिकरण की योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार कर पात्र व्यक्तियों तक निःशुल्क विधिक सहायता पहुंचाने के निर्देश दिए गए। साथ ही विधिक साक्षरता शिविरों के आयोजन और लंबित मामलों के शीघ्र निस्तारण पर जोर दिया गया। बैठक में असिस्टेंट लीगल एड डिफेंस काउंसिल विनोद कुमार सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।
