सौंग बांध परियोजना के पुनर्वास व मुआवजा मामलों के शीघ्र निस्तारण के निर्देश


टिहरी। जिलाधिकारी नितिका खण्डेलवाल ने सौंग बांध परियोजना से जुड़े अधिकारियों के साथ बैठक कर भूमि अर्जन, पुनर्वास और प्रतिकर मामलों की समीक्षा की। बैठक में घुडसाल, रगड़गांव और ग्वाली डांडा चक सौंदणा से जुड़े प्रकरणों पर चर्चा करते हुए अधिकारियों को शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए गए। प्रभावित लोगों को समयबद्ध मुआवजा देने के लिए विशेष कैंप आयोजित करने को कहा गया। साथ ही रगड़गांव स्थित इंटर कॉलेज की सुरक्षा दीवार निर्माण कार्य की प्रगति भी देखी गई। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि कोई भी पात्र व्यक्ति अपने अधिकारों से वंचित न रहे और सभी मामलों का निष्पक्ष समाधान सुनिश्चित किया जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!