एलपीजी आपूर्ति व्यवस्था पर सख्ती, जनपद में 60 प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण


पौड़ी। जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया के निर्देशन में एलपीजी गैस आपूर्ति व्यवस्था को पारदर्शी बनाने के लिए जिला प्रशासन और पूर्ति विभाग ने व्यापक औचक निरीक्षण अभियान चलाया। अभियान के तहत जनपद में कुल 60 प्रतिष्ठानों की जांच की गई, जिनमें 16 गैस गोदाम और 44 व्यावसायिक प्रतिष्ठान शामिल हैं। विभिन्न क्षेत्रों में गैस गोदामों, पेट्रोल पंपों और दुकानों की जांच कर मानकों का पालन सुनिश्चित किया गया। जिला पूर्ति अधिकारी अरुण कुमार वर्मा ने बताया कि उपभोक्ताओं को निर्धारित मानकों के अनुसार सेवाएं मिलें, इसके लिए निरीक्षण अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!