भगवानपुर तहसील दिवस में 20 शिकायतें दर्ज, 9 का मौके पर किया निस्तारण


हरिद्वार। जनपदवासियों की समस्याओं के त्वरित समाधान के उद्देश्य से तहसील भगवानपुर में जिलाधिकारी मयूर दीक्षित की अध्यक्षता में तहसील दिवस आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों ने भूमि विवाद, अतिक्रमण, जलभराव और गैस आपूर्ति सहित कुल 20 शिकायतें दर्ज कराईं, जिनमें से 9 का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। शेष शिकायतों को संबंधित विभागों को शीघ्र कार्रवाई के लिए भेजा गया।
जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी शिकायतों का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए ताकि लोगों को अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें। उन्होंने भूमि विवाद से जुड़े मामलों में स्थलीय निरीक्षण कर पैमाइश करने के भी निर्देश दिए। इस दौरान उपजिलाधिकारी देवेन्द्र सिंह नेगी, पुलिस उपाधीक्षक अभिनव चौधरी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।


तहसील दिवस में 55 में से 20 शिकायतों का हुआ मौके पर निस्तारण

रुद्रप्रयाग। आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान के उद्देश्य से बसुकेदार में मुख्य विकास अधिकारी राजेंद्र सिंह रावत की अध्यक्षता में तहसील दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिलास्तरीय और तहसील स्तरीय अधिकारियों ने लोगों की समस्याएं सुनीं। कुल 55 शिकायतें दर्ज हुईं, जिनमें से 20 का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया, जबकि शेष के शीघ्र समाधान के निर्देश दिए गए। अधिकारियों ने सभी शिकायतों को सीएम हेल्पलाइन पोर्टल पर अपडेट कर समयबद्ध समाधान का भरोसा दिया। कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के अधिकारी, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।


64 शिकायतों में से 25 का मौके पर निस्तारण

चमोली। विकासखंड दशौली के ब्लॉक सभागार में मुख्य विकास अधिकारी डॉ. अभिषेक त्रिपाठी की अध्यक्षता में तहसील दिवस आयोजित किया गया। कार्यक्रम में ग्रामीणों ने सड़क, पेयजल, बिजली, स्वास्थ्य, शिक्षा और जंगली जानवरों से फसलों को हो रहे नुकसान सहित कुल 64 शिकायतें दर्ज कराईं। अधिकारियों ने समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए 25 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया, जबकि शेष के लिए संबंधित विभागों को समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!