विधायक की छवि खराब करने पर कीर्तिनगर थाने में शिकायत


श्रीनगर गढ़वाल। देवप्रयाग विधायक विनोद कंडारी की सोशल मीडिया पर कथित रूप से छवि खराब करने के मामले में भाजपा महिला मोर्चा, युवा मोर्चा और पार्टी कार्यकर्ताओं ने ’’कीर्तिनगर थाना’’ में शिकायत दर्ज कराई। कार्यकर्ताओं ने इसे दुर्भावनापूर्ण और भ्रामक अभियान बताते हुए कहा कि विधायक के सम्मान की रक्षा के लिए सभी कार्यकर्ता प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने प्रशासन से ऐसे असामाजिक तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की, ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाएं दोहराई न जाएं। इस दौरान मंडल अध्यक्ष कुलदीप सिंह रावत, अंकित रावत, सविता शाह, आशा पैन्यूली सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!