हरबर्टपुर नगर पालिका में भ्रष्टाचार की उच्चस्तरीय जांच की मांग

देहरादून। नगर पालिका परिषद हरबर्टपुर में कथित भ्रष्टाचार को लेकर उत्तराखंड कांग्रेस कमेटी के प्रदेश सचिव विकास शर्मा ने उच्चस्तरीय जांच की मांग की है। उन्होंने कहा कि भाजपा सभासद द्वारा सूचना के अधिकार से प्राप्त जानकारी में तेल, ग्लव्स और कीटनाशक खरीद में घोटाले के संकेत मिले हैं। शर्मा ने कहा कि इसमें लिप्त सभी लोगों पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए और शासन स्तर से स्वतंत्र जांच अधिकारी नियुक्त किया जाए। उन्होंने मांग की कि जांच पूरी होने तक सभी वित्तीय अधिकार जिलाधिकारी अपने पास रखें। शर्मा ने आरोप लगाया कि हरबर्टपुर में ट्रिपल इंजन सरकार के संरक्षण में भ्रष्टाचार हो रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!