नवसंवत्सर पर आज काशी पहुंचेंगे शंकराचार्य

देहरादून/वाराणसी। ज्योतिष्पीठाधीश्वर जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती गौप्रतिष्ठा धर्मयुद्ध शंखनाद के पश्चात आज 18 मार्च की सायंकाल प्रयागराज होते हुए काशी पधारेंगे। सनातनी समाज व गौभक्त पुष्पवर्षा और जयघोष के साथ उनका स्वागत करेंगे। श्रीविद्यामठ में चरण पादुका पूजन कर अभिनंदन किया जाएगा।
चैत्र नवरात्र प्रतिपदा 19 मार्च को नवसंवत्सर उत्सव के अवसर पर शंकराचार्य जी सनातनी पंचांग का विमोचन करेंगे। नवरात्रि भर उनके सान्निध्य में विशेष पूजन व धार्मिक अनुष्ठान संपन्न होंगे। प्रातर्मंगलम् के 20वें वार्षिकोत्सव पर बटुक विद्यार्थी नववर्ष के प्रथम सूर्य को अर्घ्य अर्पित करेंगे।
