सत्यापन अभियान में 1028 लोगों की जांच, नियम उल्लंघन पर चालान


श्रीनगर गढ़वाल। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी गढ़वाल के निर्देशन में चलाए जा रहे ऑपरेशन क्रैकडाउन वेरिफिकेशन अभियान के तहत कोतवाली श्रीनगर पुलिस ने व्यापक सत्यापन अभियान चलाया। 15 फरवरी से एक माह तक चले अभियान में पुलिस टीमों ने कुल 1028 लोगों का सत्यापन किया।
सत्यापन के दौरान नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर पुलिस ने 81 पुलिस एक्ट के तहत 86 चालान कर 23,500 रुपये संयोजन शुल्क वसूला। वहीं किरायेदारों का सत्यापन न कराने पर 83 पुलिस एक्ट के तहत 13 मकान मालिकों के भी चालान किए गए। पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे किरायेदारों और बाहरी व्यक्तियों का समय पर सत्यापन कराकर कानून व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!