स्वच्छता में उत्कृष्ट पुलिस परिवारों को एसपी ने किया सम्मानित


उत्तरकाशी। होली पर्व के अवसर पर पुलिस अधीक्षक कमलेश उपाध्याय के निर्देश पर पुलिस आवासीय कॉलोनियों में साफ-सफाई और साज-सज्जा की वार्षिक प्रतिस्पर्धा आयोजित की गई। निरीक्षण के लिए पुलिस उपाधीक्षक जनक सिंह पंवार के नेतृत्व में समिति गठित की गई, जिसने पुलिस लाइन, कोतवाली उत्तरकाशी और लदाड़ी कॉलोनियों में आवासों का निरीक्षण किया।
मुख्य आरक्षी वर्ग में हेड कांस्टेबल जयपाल प्रथम, मुकेश शाह द्वितीय और राजी बिष्ट तृतीय रहे। चतुर्थ श्रेणी में रीता कंडारी प्रथम, कुंवारी देवी द्वितीय तथा कमल पवार और रौशन गैरोला तृतीय स्थान पर रहे। एसपी कमलेश उपाध्याय ने सभी विजेताओं को सम्मानित कर शुभकामनाएं दीं और कहा कि इस तरह की प्रतिस्पर्धा से पुलिस आवासीय परिसरों में स्वच्छता और सकारात्मक वातावरण को बढ़ावा मिलता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!