गैस किल्लत पर कांग्रेस का प्रदर्शन, सिलेंडर सिर पर रखकर जताया विरोध

हरिद्वार/लक्सर। सुल्तानपुर आदमपुर में एलपीजी गैस सिलेंडरों की किल्लत को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। हरिद्वार ग्रामीण जिलाध्यक्ष बालेश्वर के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने अली चौक पर खाली गैस सिलेंडर सिर पर रखकर जुलूस निकाला और केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला भी फूंका गया।
कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि जिले में गैस की आपूर्ति बाधित होने से आम जनता परेशान है और लोगों को एजेंसियों के बाहर घंटों लाइन में लगना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि महंगाई और बेरोजगारी के बीच गैस की कीमतें बढ़ने से लोगों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ रहा है। कार्यकर्ताओं ने सरकार से गैस आपूर्ति जल्द सामान्य करने की मांग की। प्रदर्शन में जगदेव सिंह जग्गी, गुफरान अंसारी, सनव्वर राजा, जसविंदर एडवोकेट, फिरोज सिद्दीकी, अशोक शर्मा, मनोज वर्मा और सतवीर चौधरी सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
