छात्र-छात्राओं को दी उपभोक्ता अधिकारों की जानकारी

पौड़ी। विश्व उपभोक्ता अधिकार दिवस के अवसर पर राजकीय नर्सिंग कॉलेज डोभ श्रीकोट में विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन राज्य एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देश पर सचिव एवं सिविल जज (सीनियर डिवीजन) नाज़िश कलीम के निर्देशन में किया गया। शिविर में छात्र-छात्राओं को उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम के तहत उपभोक्ताओं के अधिकारों की जानकारी दी गई। उन्हें बताया गया कि सुरक्षित वस्तु व सेवाएं प्राप्त करना, सही जानकारी पाना और शिकायत दर्ज कराने का अधिकार प्रत्येक उपभोक्ता को है। कार्यक्रम में निःशुल्क विधिक सहायता और लोक अदालत की प्रक्रिया की भी जानकारी दी गई।
