किराये की स्कूटी लेकर फरार दिल्ली निवासी युवक गिरफ्तार

पौड़ी। लक्ष्मणझूला क्षेत्र से किराये पर ली गई स्कूटी लेकर फरार हुए दिल्ली निवासी आरोपी को पौड़ी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की गिरफ्तारी पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सर्वेश पंवार ने 5 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था।
13 मई 2025 को स्वर्गाश्रम रामझूला निवासी विष्णु शाहू ने शिकायत दर्ज कराई थी कि एक व्यक्ति उनकी स्कूटी किराये पर लेकर गया और वापस नहीं लौटा। जांच के बाद पुलिस ने साउथ दिल्ली निवासी अभिनव पुत्र तेजपाल सिंह को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह स्कूटी लेकर पंजाब चला गया और उसे एक व्यक्ति को बेच दिया। पुलिस स्कूटी की बरामदगी के प्रयास कर रही है।
