आधुनिक तकनीक से किया पित्त की थैली का सफल ऑपरेशन


श्रीनगर गढ़वाल। बेस अस्पताल श्रीनगर में आधुनिक लैप्रोस्कोपिक थ्री-पोर्ट तकनीक से 62 वर्षीय महिला की पित्त की थैली का सफल ऑपरेशन किया गया। यह सर्जरी डॉ. धनंजय डोभाल और डॉ. विवेक कुमार की टीम ने की। इस तकनीक में चार की बजाय केवल तीन छोटे चीरे लगाकर ऑपरेशन किया जाता है, जिससे मरीज को कम दर्द होता है और वह जल्दी स्वस्थ हो जाता है। अस्पताल में इस तकनीक का पहली बार प्रयोग किया गया है। डॉक्टरों के अनुसार अब तक दो मरीजों की सर्जरी सफलतापूर्वक की जा चुकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!