बालिका जन्मोत्सव के साथ दिया बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ का संदेश

पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। बाल विकास परियोजना कोट के अंतर्गत आंगनबाड़ी केंद्र नकोट में बालिका जन्मोत्सव कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पार्षद संदीप रावत मुख्य अतिथि और प्रगतिशील मंच की अध्यक्ष शशि विशिष्ट अतिथि रहीं। कार्यक्रम का शुभारंभ बाल विकास परियोजना अधिकारी अंजू चमोली ने किया। इस दौरान महिलाओं को बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में नवजात बालिकाओं सारिया और बानी का जन्मोत्सव मनाया गया तथा एक महिला को मुख्यमंत्री महालक्ष्मी किट वितरित की गई।
