जखोली में शहीद नरेन्द्र सिंह नेगी स्मृति द्वार का लोकार्पण


श्रीनगर गढ़वाल। विकासखण्ड जखोली मुख्यालय में जखोली चौरा मोटर मार्ग के प्रवेश द्वार पर निर्मित शहीद नरेन्द्र सिंह नेगी स्मृति द्वार का लोकार्पण विधायक भरत सिंह चौधरी के जनसंपर्क अधिकारी भूपेंद्र सिंह भण्डारी और जिला पंचायत सदस्य नीता बुटोला ने किया। इस अवसर पर शहीद को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। जनप्रतिनिधियों ने ममणी-जखोली चौरा मोटर मार्ग का नाम शहीद नरेन्द्र सिंह नेगी के नाम पर रखने का प्रस्ताव भी रखा। कार्यक्रम में शहीद के परिजनों व क्षेत्र के कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!