जनगणना-2027 के प्रथम चरण की प्रशिक्षण कार्यशाला शुरू


पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। जनगणना-2027 के प्रथम चरण के तहत मकानों एवं परिवारों के सूचीकरण कार्य के लिए कलेक्ट्रेट में तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला शुरू हो गई है। 18 मार्च तक चलने वाले इस प्रशिक्षण में 23 फील्ड ट्रेनर भाग ले रहे हैं। मास्टर ट्रेनर के रूप में जिला समाज कल्याण अधिकारी रोहित सिंह दुबड़िया और डायट प्राचार्य स्वराज सिंह तोमर प्रतिभागियों को जनगणना प्रक्रिया, मकान-परिवार सूचीकरण और डिजिटल माध्यम से डाटा संग्रहण की जानकारी दे रहे हैं। इस बार जनगणना मोबाइल एप के माध्यम से डिजिटल तरीके से होगी। प्रशिक्षण में एप संचालन, डाटा एंट्री और सर्वे प्रक्रिया समझाई जा रही है, ताकि फील्ड ट्रेनर आगे गणनाकारों को प्रभावी ढंग से प्रशिक्षित कर सकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!