चारधाम तीर्थयात्रियों को मिलेगा मजबूत स्वास्थ्य कवच: डॉ. धन सिंह


देहरादून/श्रीनगर गढ़वाल। आगामी चारधाम यात्रा को सुरक्षित और सुचारू बनाने के लिए राज्य सरकार ने इस बार विशेष स्वास्थ्य व्यवस्थाएं की हैं। चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने बताया कि यात्रा पर आने वाले प्रत्येक तीर्थयात्री के स्वास्थ्य की ‘ई-स्वास्थ्य धाम’ पोर्टल पर रीयल-टाइम मॉनिटरिंग की जाएगी, जिससे जरूरत पड़ने पर तुरंत चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जा सके।
यात्रा मार्गों पर आपात स्थिति से निपटने के लिए 177 एम्बुलेंस तैनात रहेंगी, जिनमें एडवांस लाइफ सपोर्ट और कार्डियक एम्बुलेंस शामिल हैं। इसके अलावा टिहरी में एक बोट एम्बुलेंस और एक हेली एम्बुलेंस भी संचालित होगी। यात्रा मार्गों पर 25 मेडिकल रिलीफ पोस्ट और 33 हेल्थ स्क्रीनिंग प्वाइंट बनाए गए हैं, जहां श्रद्धालुओं की स्वास्थ्य जांच की जाएगी। बेहतर सेवाओं के लिए विशेषज्ञ चिकित्सक, मेडिकल ऑफिसर, पैरामेडिकल स्टाफ और स्वास्थ्य मित्रों की तैनाती भी की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!