रामलीला मैदान के पास चलाया स्वच्छता अभियान

श्रीनगर गढ़वाल। सामाजिक संस्था ’भागीरथी कला संगम’ के सदस्यों ने रामलीला मैदान के पास स्वच्छता अभियान चलाकर क्षेत्र की सफाई की। सुबह करीब 7 बजे एकत्र होकर सदस्यों ने आसपास फैले कूड़े को इकट्ठा कर नगर निगम की गाड़ी में डलवाया। अध्यक्ष व स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर राजेंद्र प्रसाद बर्थवाल ने कहा कि स्वच्छता बनाए रखना हर नागरिक की जिम्मेदारी है। अभियान में मदन गडोई, भगत सिंह बिष्ट, किशोरी लाल नौटियाल, हरेंद्र तोमर, रवींद्र पुरी, प्रमोद कुमार सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
