मेधावियों ने बीकॉम (ऑनर्स) रिजल्ट में किया शानदार प्रदर्शन

हरिद्वार। एचईसी कॉलेज के छात्रकृछात्राओं ने हाल ही घोषित बीकॉम (ऑनर्स) तृतीय और पंचम सेमेस्टर रिजल्ट में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए संस्थान का मान बढ़ाया है। तृतीय सेमेस्टर में मेघा शर्मा ने 78 प्रतिशत अंकों के साथ प्रथम स्थान, वैदांशी शर्मा ने 77 प्रतिशत अंकों के साथ द्वितीय और महक आहूजा ने 76 प्रतिशत अंकों के साथ तृतीय स्थान प्राप्त किया।
पंचम सेमेस्टर में मानसी सिंह ने 71.5 प्रतिशत अंकों के साथ प्रथम, राजपूत सुभाष ने 70.8 प्रतिशत अंकों के साथ द्वितीय और एश्वर्य सिंह गुरखा ने 70.67 प्रतिशत अंकों के साथ तृतीय स्थान प्राप्त किया। कॉलेज के चेयरमैन संदीप चौधरी और प्राचार्या डॉ. तृप्ति अग्रवाल ने मेधावी छात्रकृछात्राओं को उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी और उनके मेहनत, समर्पण एवं उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना की। छात्रों के इस प्रदर्शन ने कॉलेज के पठन-पाठन और अकादमिक वातावरण का उदाहरण पेश किया।
