निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार मलिक का सड़क दुर्घटना में निधन, दी श्रद्धांजलि

देहरादून। अभिसूचना शाखा देहरादून में तैनात निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार मलिक का सड़क दुर्घटना में घायल होने के बाद उपचार के दौरान निधन हो गया। जानकारी के अनुसार वे अवकाश पर थे और रुड़की में हुई सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए थे। 14 मार्च 2026 की रात मेरठ के आनंदा अस्पताल में इलाज के दौरान उनका आकस्मिक निधन हो गया। उनके निधन पर एसएसपी देहरादून ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की तथा शोक संतप्त परिवार को इस दुखद घड़ी में धैर्य और शक्ति प्रदान करने की कामना की। धर्मेंद्र कुमार मलिक अपने सौम्य और शालीन व्यवहार के लिए जाने जाते थे। वे वर्ष 1989 में कांस्टेबल के पद पर भर्ती हुए, वर्ष 2009 में उपनिरीक्षक और वर्ष 2025 में निरीक्षक पद पर पदोन्नत हुए थे। वे मूल रूप से रुड़की के निवासी थे।
