सघन चेकिंग अभियान चलाकर संदिग्धों से की पूछताछ

देहरादून। आमजन की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए एसएसपी देहरादून के निर्देश पर पूरे जनपद में दून पुलिस द्वारा आकस्मिक सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत नगर से लेकर देहात तक विभिन्न स्थानों पर पुलिस की अलग-अलग टीमों द्वारा वाहनों और संदिग्ध व्यक्तियों की जांच की जा रही है।
पुलिस टीमों ने सीमावर्ती चेकपोस्टों, आंतरिक मार्गों और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में विशेष अभियान चलाकर वाहनों की चेकिंग की। इस दौरान संदिग्ध रूप से घूम रहे लोगों से पूछताछ कर उनका सत्यापन भी किया गया। पुलिस का कहना है कि आमजन में सुरक्षा की भावना मजबूत करने के लिए यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।
