वायरल वीडियो के मामले में पुष्पक गैस सर्विस को कारण बताओ नोटिस

हरिद्वार। कनखल क्षेत्र में सोशल मीडिया पर वायरल हो रही एक वीडियो क्लिप के संबंध में पूर्ति निरीक्षक ने मै० पुष्पक गैस सर्विस (बीपीसीएल), कनखल को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।
पूर्ति निरीक्षक ने बताया कि व्हाट्सएप और फेसबुक पर वायरल करीब 40 सेकंड की वीडियो में वाहन संख्या यूके-08-सीए-6013, जिस पर पुष्पक गैस एजेंसी (भारत गैस) लिखा है, दिखाई दे रहा है। वीडियो में एक व्यक्ति वाहन के अंदर खड़े होकर गैस सिलेंडर के साथ छेड़छाड़ करता नजर आ रहा है, जबकि दूसरा व्यक्ति वाहन चला रहा है। मौके पर मौजूद लोगों द्वारा पूछताछ करने पर वाहन वहां से चला जाता है। अधिकारियों ने इसे गंभीर लापरवाही मानते हुए एजेंसी को नोटिस जारी कर दो दिन के भीतर जिला पूर्ति अधिकारी कार्यालय, हरिद्वार में स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। निर्धारित समय में जवाब न देने पर एजेंसी के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!