पूर्व विधायक विजयपाल सजवाण ने किया जनसंपर्क

उत्तरकाशी। गंगोत्री विधानसभा के पूर्व विधायक विजयपाल सजवाण ने भटवाड़ी प्रखंड के लाटा और सैंज गांव का भ्रमण कर ग्रामीणों से जनसंपर्क किया। इस दौरान उन्होंने बुजुर्गों, युवाओं और मातृशक्ति से मुलाकात कर उनकी कुशलक्षेम जानी और क्षेत्रीय समस्याओं पर चर्चा की। उन्होंने ग्रामीणों के साथ बैठकर गांव के विकास, स्थानीय मुद्दों और जनहित से जुड़े विषयों पर विचार-विमर्श किया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए जनसंवाद बेहद जरूरी है। इस दौरान ग्रामीणों द्वारा मिले स्नेह और सम्मान के लिए उन्होंने सभी ग्रामवासियों का आभार जताया। कार्यक्रम में अनिल रावत, रमेश नेगी, विनोद पंवार, विनोद और विरेंद्र नौटियाल सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे।
