पर्यावरण संरक्षण आज की सर्वाधिक महत्वपूर्ण आवश्यकता: सुबोध उनियाल

देहरादून। ग्राफिक एरा डीम्ड टू बी यूनिवर्सिटी में 15वाँ ग्लोबल फोरम 2025 का भव्य शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम में “स्कूल चिल्ड्रन्स कांग्रेस ऑन वेस्ट मैनेजमेंट एंड सर्कुलर इकोनॉमी” का भी आयोजन किया गया, जिसमें देशभर से आए प्रतिभागियों ने अपशिष्ट प्रबंधन और पर्यावरण संरक्षण पर अपने विचार प्रस्तुत किए।
मुख्य अतिथि के रूप में उत्तराखंड के वन मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण आज समय की आवश्यकता है और पृथ्वी को बचाने के लिए जनसहभागिता अनिवार्य है। कार्यक्रम की अध्यक्षता कुलपति प्रो. नर्पिन्दर सिंह ने की। उन्होंने कहा कि ऐसे वैश्विक मंच विद्यार्थियों में वैज्ञानिक सोच और पर्यावरणीय संवेदनशीलता विकसित करते हैं। इस अवसर पर पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय के वैज्ञानिक और उपनिदेशक डॉ. विपिन गुप्ता को “यंग एनवायरनमेंट विजनरी अवार्ड 2025” से सम्मानित किया गया। उन्हें यह सम्मान प्रदूषण नियंत्रण, जनजागरूकता और मिशन लाइफ अभियान में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए दिया गया। कार्यक्रम में देश-विदेश के वैज्ञानिकों और शोधकर्ताओं ने भाग लिया।
