गंगा पर प्रस्तावित पुल निर्माण में देरी पर पूर्व राज्य मंत्री ने उठाए सवाल


हरिद्वार/लक्सर। लक्सर क्षेत्र में गंगा नदी पर प्रस्तावित पुल निर्माण में हो रही देरी को लेकर पूर्व राज्य मंत्री रविंद्र सिंह आनंद ने सरकार और संबंधित विभागों पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि वर्ष 2024 में मुख्यमंत्री घोषणा के तहत गंगा पर पुल बनाने की घोषणा हुई थी, लेकिन अब तक निर्माण कार्य शुरू नहीं हो पाया है।
उन्होंने बताया कि खसरा नंबर 291 के पास पुल निर्माण के लिए लोक निर्माण विभाग ने लगभग 107 करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत की थी। यह पुल रामपुर रायघटी गांव से नागल सोती गांव तक प्रस्तावित है। पुल बनने से हजारों किसानों को राहत मिलती, जो आज भी गंगा पार अपनी खेती के लिए नाव का सहारा लेने को मजबूर हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि राजनीतिक कारणों से परियोजना में देरी हो रही है और सरकार से जल्द निर्माण कार्य शुरू कराने की मांग की। साथ ही चेतावनी दी कि यदि शीघ्र काम शुरू नहीं हुआ तो क्षेत्रीय जनता के साथ मिलकर आंदोलन किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!