वनाग्नि रोकथाम को 42 क्रू स्टेशनों पर 123 फायर वॉचर तैनात


पौड़ी। गर्मी के मौसम को देखते हुए संभावित वनाग्नि की घटनाओं की रोकथाम के लिए गढ़वाल वन प्रभाग, पौड़ी ने व्यापक तैयारियां शुरू कर दी हैं। वन विभाग द्वारा वन क्षेत्रों में सतत निगरानी, त्वरित कार्रवाई और जन-जागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से आग की घटनाओं को रोकने के प्रयास किए जा रहे हैं।
प्रभागीय वनाधिकारी महातिम यादव ने बताया कि गढ़वाल वन प्रभाग के अंतर्गत स्थापित 42 क्रू स्टेशनों पर अब तक 123 फायर वॉचर तैनात किए जा चुके हैं। ये फायर वॉचर नियमित गश्त कर आग की संभावित घटनाओं पर नजर रखेंगे और आवश्यकता पड़ने पर तुरंत नियंत्रण की कार्रवाई करेंगे। वनाग्नि रोकथाम के लिए अब तक 96 जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं, जिनमें ग्रामीणों, वन पंचायत प्रतिनिधियों और छात्रों को आग से होने वाले नुकसान और बचाव के उपाय बताए गए। साथ ही 19,867 हेक्टेयर क्षेत्र में नियंत्रित फुकान (कंट्रोल्ड बर्निंग) का कार्य भी किया गया है, जिससे जंगलों में सूखी घास-पत्तियों को हटाकर आग फैलने की संभावना कम की जा सके। वन विभाग ने आमजन से भी अपील की है कि जंगलों में आग से बचाव के प्रति सतर्क रहें और किसी भी घटना की सूचना तुरंत विभाग को दें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!