डॉ. संजना नायर को लंदन की संस्था द्वारा किया गया सम्मानित

देहरादून/नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर इश्कामा ग्लोबल चेंज कम्युनिटी, लंदन ने उत्कृष्ट सामुदायिक सेवा के लिए महिला नेतृत्वकर्ता डॉ. संजना नायर को सम्मानित किया। यह सम्मान उन्हें आर्ट और मूवमेंट थेरेपी के माध्यम से हीलिंग, समग्र स्वास्थ्य और सामाजिक परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए प्रदान किया गया। सम्मान लंदन के समाजसेवी व काउंसलर डॉ. अबिनाश के बैंस द्वारा दिया गया।
डॉ. नायर ने सैफ्रोनेया ड्राइव के तहत महिलाओं के बीच निःशुल्क मेंस्ट्रुअल कप वितरित कर मासिक धर्म स्वच्छता के प्रति जागरूकता फैलाने का महत्वपूर्ण कार्य किया है। सफरोनिया फाउंडेशन की संस्थापक के रूप में उन्होंने विभिन्न कार्यशालाओं के माध्यम से छात्रों, शिक्षकों और संस्थाओं को लाभान्वित किया है तथा महिलाओं के सशक्तिकरण और सामाजिक जागरूकता के लिए कई अभियान चलाए हैं।
