पुलिस ने 11.84 ग्राम स्मैक के साथ दो आरोपियों को किया गिरफ्तार


हरिद्वार/रुड़की। ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन के तहत हरिद्वार पुलिस नशा तस्करों के खिलाफ लगातार अभियान चला रही है। इसी क्रम में रुड़की पुलिस और सीआईयू टीम ने कार्रवाई करते हुए 11.84 ग्राम अवैध स्मैक के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार शनिवार को उपनिरीक्षक मोहन कठैत के नेतृत्व में टीम ने दीपांकर (33) निवासी मिलाप नगर और अनिकेत चौहान (26) निवासी रतन का पूर्वा, रुड़की को गिरफ्तार किया। दोनों आरोपी बाइक से आर्मी एरिया सैपर मार्केट में स्मैक बेचने जा रहे थे। पुलिस ने उनके कब्जे से 11.84 ग्राम स्मैक और एक मोटरसाइकिल बरामद की है। आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!