विधायक की गाड़ी रोकने के विरोध में किया प्रदर्शन, फूंका पुतला

हरिद्वार/लक्सर। गैरसैंण विधानसभा सत्र से लौटते समय लक्सर विधायक मोहम्मद शहजाद की गाड़ी रोके जाने और बसपा के झंडे के अपमान के आरोप को लेकर क्षेत्र में राजनीतिक विवाद खड़ा हो गया। घटना से नाराज बसपा कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन करते हुए यूकेडी नेता आशीष नेगी के खिलाफ नारेबाजी की और उनका पुतला फूंककर आक्रोश जताया।
कार्यकर्ताओं का आरोप है कि गैरसैंण से लौटते समय यूकेडी कार्यकर्ताओं ने विधायक की गाड़ी बीच रास्ते में रोककर पार्टी के झंडे का अपमान किया। इसे जनप्रतिनिधि और पार्टी के सम्मान के खिलाफ बताया गया। प्रदर्शन के दौरान बसपा कार्यकर्ताओं ने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। घटना के बाद क्षेत्र का राजनीतिक माहौल गरमा गया है। इस दौरान कई बसपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
