बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के तहत बालिका जन्मोत्सव आयोजित

पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। बाल विकास परियोजना कल्जीखाल द्वारा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के अंतर्गत बालिका जन्मोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में ग्राम सभा दिवई की प्रधान अनुसुया देवी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। इस अवसर पर बालिकाओं के जन्म को उत्सव के रूप में मनाते हुए समाज में बेटियों के सम्मान, शिक्षा और सशक्तिकरण का संदेश दिया गया।
बाल विकास परियोजना अधिकारी सुषमा रावत ने विभागीय योजनाओं की जानकारी देते हुए अभिभावकों से बेटियों की शिक्षा और स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देने की अपील की। कार्यक्रम का संचालन सुपरवाइजर सुनीता तोपवाल ने किया। इस दौरान आंगनबाड़ी कार्यकर्ती और क्षेत्र की महिलाएं मौजूद रहीं।
