संगठन में दिनेश सकलानी प्रदेश अध्यक्ष व रामलाल नौटियाल बने उपाध्यक्ष’

श्रीनगर गढ़वाल। अखिल भारतीय राष्ट्रीय गांधीवादी संगठन के राष्ट्रीय नेतृत्व ने उत्तराखंड प्रदेश में नई कार्यकारिणी की घोषणा करते हुए दिनेश सकलानी को प्रदेश अध्यक्ष, आशा रावत को महिला प्रदेश अध्यक्ष, रामलाल नौटियाल (लब्बू) को प्रदेश उपाध्यक्ष तथा अंकुश मौर्य को प्रदेश महासचिव की जिम्मेदारी सौंपी है। यह नियुक्तियां संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रफुल्ल पटेल द्वारा की गई हैं।
नवनियुक्त पदाधिकारियों ने संगठन के राष्ट्रीय नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे गांधीवादी विचारधारा को मजबूत करने और संगठन को प्रदेशभर में विस्तार देने के लिए कार्य करेंगे। रामलाल नौटियाल के प्रदेश उपाध्यक्ष बनने पर क्षेत्र के अनेक सामाजिक व राजनीतिक कार्यकर्ताओं ने खुशी जताई और उन्हें शुभकामनाएं दीं। कार्यकर्ताओं ने विश्वास जताया कि नई टीम संगठन को और मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।
