एलपीजी आपूर्ति व्यवस्था पर प्रशासन सख्त, 15 प्रवर्तन टीमों ने किया औचक निरीक्षण
उत्तराखंड प्रहरी ब्यूरो / प्रदीप कुमार,
पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। जनपद में एलपीजी गैस आपूर्ति को पारदर्शी बनाए रखने तथा कालाबाजारी और जमाखोरी पर रोक लगाने के लिए जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया के निर्देशन में 15 प्रवर्तन टीमों ने विभिन्न क्षेत्रों में औचक निरीक्षण अभियान चलाया। जिला पूर्ति अधिकारी अरुण कुमार वर्मा ने बताया कि श्रीनगर, कोटद्वार, दुगड्डा, पौड़ी, धुमाकोट, चाकीसैंण, सतपुली, लैंसडौन सहित कई क्षेत्रों में गैस एजेंसियों, गोदामों, होटल-ढाबों और प्रतिष्ठानों की जांच की गई। निरीक्षण के दौरान तहसील परिसर स्थित कैंटीन में घरेलू सिलेंडर के उपयोग पर दो सिलेंडर जब्त किए गए, जबकि एक अन्य प्रतिष्ठान पर 2300 रुपये का जुर्माना लगाया गया। विभाग ने अनियमितता मिलने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी है।

प्रशासन की छापेमारी में 25 घरेलू सिलेंडर जब्त
रुद्रप्रयाग/श्रीनगर गढ़वाल। जिलाधिकारी विशाल मिश्रा के निर्देशन में जनपद में व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में घरेलू एलपीजी सिलेंडरों के उपयोग के खिलाफ चेकिंग अभियान चलाया गया। पूर्ति निरीक्षक विजय कुमार शाह के नेतृत्व में प्रशासनिक टीम ने तिलवाड़ा और अगस्त्यमुनि बाजार में छापेमारी कर 12 सिलेंडर जब्त किए। इसके अलावा ऊखीमठ, खांखरा, नरकोटा और रैंतोली क्षेत्रों में भी जांच के दौरान 13 घरेलू सिलेंडर व्यावसायिक उपयोग में पाए गए, जिन्हें जब्त कर लिया गया। अधिकारियों ने चेतावनी दी कि घरेलू सिलेंडरों का व्यावसायिक उपयोग करने वालों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

घरेलू गैस के दुरुपयोग पर कार्रवाई, दो सिलेंडर जब्त
पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया के निर्देश पर जनपद में घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडरों के व्यावसायिक उपयोग और कालाबाजारी पर रोक लगाने के लिए निरीक्षण अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में पौड़ी तहसील परिसर में संचालित एक कैंटीन में घरेलू गैस सिलेंडर का उपयोग पाए जाने पर कार्रवाई की गई। जिला पूर्ति अधिकारी अरुण कुमार वर्मा ने बताया कि जांच के दौरान मौके से दो घरेलू सिलेंडर जब्त कर लिए गए और संचालक के खिलाफ चालानी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!