समीक्षा बैठक में पर्यटक स्थलों के थीम आधारित विकास पर दिया जोर

उत्तरकाशी। जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने पर्यटन विभाग की योजनाओं और कार्यक्रमों की समीक्षा की। उन्होंने जनपद में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए अधिक आवाजाही वाले पर्यटक स्थलों के थीम आधारित विकास पर जोर दिया। अधिकारियों को निर्देश दिए कि पर्यटकों की सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए प्रमुख स्थलों पर वॉल पेंटिंग, म्यूरल और दिशा सूचक संकेतक लगाए जाएं। साथ ही आकर्षण बढ़ाने के लिए प्रमुख स्थानों पर सेल्फी प्वाइंट विकसित किए जाएं। जिलाधिकारी ने कहा कि पर्यटन गतिविधियों से स्थानीय लोगों को रोजगार के अवसर मिलेंगे और जनपद की अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी। बैठक में संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
