ग्राम सभाओं के प्रस्तावों से बनेंगी सिंचाई गुल, किसानों को मिलेगा लाभ

उत्तरकाशी। जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने लघु सिंचाई और लघु डाल विभाग की योजनाओं की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि किसानों को सीधे लाभ देने वाली योजनाओं को जिला योजना में प्राथमिकता दी जाए। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि सिंचाई गुलों के निर्माण के लिए ग्राम सभाओं की खुली बैठकों से आए प्रस्तावों को योजना में शामिल किया जाए, ताकि खेती के लिए पर्याप्त पानी उपलब्ध हो सके। साथ ही पम्पिंग योजनाओं वाले क्षेत्रों में समन्वय से सिंचाई व्यवस्था मजबूत करने पर जोर दिया गया। बैठक में विभागीय अधिकारी भी उपस्थित रहे।
