आवासीय मकान में लगी आग, सामान जलकर नष्ट

उत्तरकाशी। भटवाड़ी तहसील अंतर्गत ग्राम सिल्ला में शुक्रवार सुबह करीब 9 बजे जसपाल सिंह के आवासीय मकान में आग लग गई। ग्राम प्रधान के अनुसार स्थानीय लोगों की मदद से करीब आधे घंटे में आग पर काबू पा लिया गया। आग लगने से मकान और उसमें रखा घरेलू सामान जलकर नष्ट हो गया। हालांकि घटना में किसी प्रकार की जनहानि या पशु हानि नहीं हुई है। प्रशासन को घटना की सूचना दे दी गई है।
