डाकपत्थर में गेट बैठक कर लिया आंदोलन तेज करने का निर्णय

देहरादून। डाकपत्थर स्थित विद्युत भवन में उत्तराखंड विद्युत अधिकारी कर्मचारी संयुक्त संघर्ष मोर्चा यमुना घाटी के बैनर तले गेट बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता अभियंता मनोज रावल तथा संचालन संजय राणा ने किया। वक्ताओं ने कहा कि आंदोलन के दूसरे चरण में कर्मचारी लगातार गेट बैठक कर रहे हैं, लेकिन प्रबंधन की ओर से अब तक कोई समाधान नहीं हुआ है। इसलिए 16 मार्च को महाप्रबंधक कार्यालय पर धरना दिया जाएगा। साथ ही 13 और 17 मार्च को भी गेट बैठक आयोजित करने का निर्णय लिया गया। मोर्चा ने 27 मार्च को देहरादून स्थित ऊर्जा भवन में होने वाले विशाल सत्याग्रह में सभी कर्मचारियों से शामिल होने का आह्वान किया।
