विधायक ने की क्षेत्र की शिक्षा व्यवस्था सुधार की मांग

देहरादून/भराणीसैंण। हरिद्वार ग्रामीण क्षेत्र की शिक्षा सुधार के लिए विधायक अनुपमा रावत ने शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत से मुलाकात कर महत्वपूर्ण प्रस्ताव रखे। मंत्री ने सकारात्मक रुख अपनाते हुए अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। ग्राम श्यामपुर के राजकीय इंटर कॉलेज में विज्ञान, वाणिज्य और कला वर्ग खोलने के आदेश दिए गए। ग्राम इक्कड़ कलां के उच्चतर माध्यमिक विद्यालय को इंटरमीडिएट तक, प्राथमिक विद्यालय कटारपुर और सराय को हाईस्कूल तक तथा इक्कड़ कलां के प्राथमिक विद्यालय को जूनियर हाईस्कूल तक उच्चीकृत करने की स्वीकृति मिली। इन फैसलों से क्षेत्र के विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक सुविधाएं और स्कूलों में जाने की कठिनाई से राहत मिलेगी।
