व्यवसायिक प्रतिष्ठान में घरेलू सिलेंडर उपयोग पर लगाया जुर्माना

पौड़ी। जनपद में एलपीजी गैस आपूर्ति को पारदर्शी बनाए रखने और कालाबाजारी रोकने के लिए खाद्य आपूर्ति विभाग ने औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण में गैस एजेंसियों, व्यवसायिक प्रतिष्ठानों और पेट्रोल पंपों के स्टॉक रजिस्टर व वितरण अभिलेखों की जांच की गई। पाबौ क्षेत्र में एक व्यवसायिक प्रतिष्ठान द्वारा घरेलू सिलेंडर के गलत उपयोग पर 4600 रुपये का जुर्माना लगाया गया। जिला पूर्ति अधिकारी अरुण कुमार वर्मा ने सभी एजेंसियों को समय पर गैस आपूर्ति और अभिलेख अद्यतन रखने के निर्देश दिए। निरीक्षण में पूर्ति निरीक्षक और अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।
