आपूर्ति सुचारु रखने व जमाखोरी पर निगरानी के दिए निर्देश

पौड़ी। कोटद्वार में उपजिलाधिकारी संदीप कुमार की अध्यक्षता में क्षेत्रीय गैस एजेंसियों के प्रबंधकों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में घरेलू एलपीजी गैस की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने, जमाखोरी और कालाबाजारी पर निगरानी रखने के निर्देश दिए गए। उपजिलाधिकारी ने कहा कि एजेंसियां अपने गोदामों में पर्याप्त स्टॉक रखें और वितरण व्यवस्था सुचारू बनाएँ। निरीक्षण टीम के साथ समन्वय बनाए रखने तथा किसी भी अनियमितता की सूचना तत्काल प्रशासन को देने को कहा गया। बैठक में नगर निगम, नगर पालिका, पूर्ति विभाग और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।
