नार्थ ईस्ट स्टूडेंट एसोसिएशन ने की एसएसपी से शिष्टाचार भेंट

देहरादून। देहरादून पुलिस कार्यालय में नार्थ ईस्ट स्टूडेंट एसोसिएशन के छात्रों एवं पदाधिकारियों ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उन्होंने एसएसपी को अपनी शुभकामनाएँ दी और छात्रों की सुरक्षा तथा उनके द्वारा आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रमों में पुलिस सहयोग की अपेक्षा जताई। एसएसपी ने उपस्थित छात्रों को आश्वस्त किया कि उनकी सुरक्षा सुनिश्चित रहेगी और सभी कार्यक्रमों में हर संभव सहयोग प्रदान किया जाएगा। उन्होंने भरोसा दिलाया कि दून पुलिस हर कदम पर छात्रों के साथ खड़ी है और उनकी संस्कृति एवं कार्यक्रमों को बढ़ावा देने में पूर्ण समर्थन करेगी।
