व्यापक सत्यापन अभियान 469 लोगों का सत्यापन, 49 का चालान


देहरादून। देहरादून में अपराध और अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार नगर पुलिस ने चौकी लक्ष्मण चौक क्षेत्र, गांधी ग्राम, न्यू पार्क रोड, गुरूद्वारा रोड और मालवीय नगर में व्यापक सत्यापन अभियान चलाया। अभियान में 469 व्यक्तियों का सत्यापन किया गया। नियमों का उल्लंघन करने वाले 49 व्यक्तियों को 81 पुलिस एक्ट के तहत चालान कर 12,250 रुपये का जुर्माना वसूला गया।
किरायेदारों का सत्यापन न कराने वाले 92 मकान मालिकों के विरुद्ध 83 पुलिस एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुए 9 लाख 20 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया। अभियान के दौरान पहचान संबंधित वैध दस्तावेज न दिखा पाने वाले 49 संदिग्ध व्यक्तियों को धारा 172 बीएनएस के तहत हिरासत में लिया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून ने निर्देशित किया है कि सम्पूर्ण जनपद में यह सत्यापन अभियान निरंतर जारी रहेगा और नागरिक सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने में महत्वपूर्ण योगदान देगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!