रसोई गैस सिलेंडर की पर्याप्त उपलब्धता, अफवाहों पर न दें ध्यान
हरिद्वार। जनपद हरिद्वार में घरेलू रसोई गैस (एलपीजी) की पर्याप्त मात्रा में स्टॉक उपलब्ध है और वितरण व्यवस्था पूरी तरह सुचारू रूप से चल रही है। जिला पूर्ति अधिकारी मुकेश पाल ने बताया कि सोशल मीडिया व अन्य माध्यमों पर फैल रही भ्रामक सूचनाओं के दृष्टिगत गैस एजेन्सियों से उपलब्ध स्टॉक एवं वितरण की जानकारी ली गई। भारत सरकार के निर्देशानुसार उपभोक्ताओं को गैस 25 दिन के अंतराल पर नियमित रूप से उपलब्ध कराई जाएगी। उपभोक्ताओं की सुविधा हेतु हेल्पलाइन नंबर 1800-2333-555 (टोल फ्री) और 7718955555 जारी हैं। शिकायत अधिकारी के संपर्क नंबर भी उपलब्ध हैं।
जिला पूर्ति अधिकारी ने नागरिकों से अनुरोध किया कि केवल आवश्यकता अनुसार ही गैस रिफिल बुक करें और पैनिक बुकिंग से बचें। साथ ही केवल अधिकृत पोर्टल, जिला सूचना अधिकारी या अधिकारिक बुलेटिन से ही गैस आपूर्ति की जानकारी लें। आपूर्ति विभाग नियमित निगरानी कर समय पर गैस उपलब्धता सुनिश्चित कर रहा है।
