14 मार्च को होगी लोकसेवा आयोग अपर निजी सचिव परीक्षा

हरिद्वार। नगर मजिस्ट्रेट हरिद्वार कुश्म चौहान ने अवगत कराया कि 14 मार्च 2026 को उत्तराखंड लोकसेवा आयोग हरिद्वार में अपर निजी सचिव परीक्षा-2024 का आयोजन दो सत्रों में किया जाएगा। परीक्षा के दौरान परीक्षा केन्द्रों के 200 मीटर परिधि में निषेधाज्ञा लागू रहेगी। इस क्षेत्र में पांच या उससे अधिक व्यक्तियों के समूह का एकत्रित होना, सार्वजनिक सभा, जुलूस या धरना-प्रदर्शन पूर्णतः प्रतिबंधित होगा। परीक्षा केन्द्र में ध्वनि प्रदूषण, आग्नेयास्त्र, विस्फोटक, तलवार, लाठी, मोबाइल फोन आदि ले जाना वर्जित रहेगा। किसी भी प्रकार का उल्लंघन भारतीय न्याय संहिता 2023 की धारा 223 के तहत दंडनीय होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!