26 मार्च तक चलेगा ’’चकाचक शौचालय सफाई अभियान

हरिद्वार। हरिद्वार जनपद में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के “हरिद्वार जनपद स्वच्छ हो अपना” संकल्प के तहत स्वच्छता को बढ़ावा देने हेतु 11 मार्च से 26 मार्च 2026 तक “चकाचक शौचालय सफाई अभियान” संचालित किया जा रहा है। अभियान में शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों के सभी सार्वजनिक शौचालयों की सफाई, रख-रखाव और जनजागरूकता गतिविधियां की जाएंगी। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने सभी विभागों के अधिकारियों को अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन और कार्यों की जीपीएस लोकेशन तथा फोटोग्राफ भेजने के निर्देश दिए। नागरिकों से अपील की गई है कि वे सक्रिय भागीदारी कर स्वच्छता अपनाएं और हरिद्वार को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने में सहयोग दें।
